फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 2.17 करोड़ की हाईमास्ट लाइटों से रोशन होंगे ग्रामीण इलाके

Sun, 15 Jun 2025 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मनकापुर विधानसभा क्षेत्र को रोशन करने की तैयारी शुरू हो गई है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग करीब 2.17 करोड़ रुपये से क्षेत्र में 61 स्थानों पर हाईमास्ट लाइटें लगवाएगा। करीब साढ़े 12 मीटर ऊंची हाईमास्ट लाइटें लगने से दूर तक रोशनी रहेगी।
विज्ञापन

गांवों के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों के पास अंधेरा रहता है। जिससे लोग परेशान होते हैं। छोटी बाजारों में शाम ढलते ही सन्नाटा पसर जाता है। अंधेरे के कारण लोग आवागमन करने से भी डरते हैं। मनकापुर विधानसभा क्षेत्र में 61 स्थानों पर हाईमास्ट लाइटें लगाने की योजना को अंतिम रूप दे दिया गया है। विधायक रमापति शास्त्री के प्रस्ताव पर कार्ययोजना तैयार कराई गई है। फाउंडेशन के साथ खंभे लगाकर लाइटों की स्थापना कराई जाएगी। एक हाईमास्ट लाइट लगाने में लगभग तीन लाख 56 हजार रुपये खर्च होंगे।
मनकापुर के ज्ञानीपुर रामप्रसाद स्थित सम्मय माता मंदिर, धुसवा मधईपुर गांव में काली माता स्थान पर लाइटें लगाई जाएंगी। इसी तरह आरपी इंटर कॉलेज, श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज नवाबगंज, सीएचसी नवाबगंज सहित अन्य स्थानों पर लाइटें स्थापित कराई जाएंगी।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग जेबी सिंह का कहना है कि लाइटों की स्थापना के लिए निविदा आमंत्रित की गई है। जल्द ही कार्य शुरू शुरू होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि तीन स्थानों पर आरओ प्लांट भी लगाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें