फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आरटीओ का नेटवर्क सात दिन से ठप

Thu, 07 May 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। संभागीय परिवहन कार्यालय में बीते सात दिन से नेटवर्क ध्वस्त होने के कारण विभागीय कामकाज पूरी तरह प्रभावित है। ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन रजिस्ट्रेशन, ट्रांसफर, फिटनेस और अन्य ऑनलाइन सेवाएं ठप हैं। हालात यह हैं कि एक सप्ताह में ड्राइविंग लाइसेंस के 380 आवेदन लंबित हो गए हैं। वहीं, राजस्व वसूली का कार्य भी प्रभावित होने से विभाग को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

आरटीओ कार्यालय में प्रतिदिन करीब 200 लोग अपने कार्य के लिए पहुंच रहे हैं लेकिन नेटवर्क न होने के कारण उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को कार्यालय पहुंचे संदीप कुमार ने बताया कि उन्हें वाहन ट्रांसफर कराना था लेकिन कर्मचारियों ने नेटवर्क दिक्कत बताकर बाद में आने को कहा। इसी तरह लाइसेंस टेस्ट देने पहुंचे आवेदकों को भी लौटना पड़ा।
कार्यालय में सारथी पोर्टल सहित अन्य विभागीय ऑनलाइन सेवाएं बंद होने से ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े सभी कार्य रुक गए हैं। वाहन पंजीकरण, फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट और स्वामित्व हस्तांतरण जैसी प्रक्रियाएं भी प्रभावित हैं। इससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

एआरटीओ आरसी भारतीय ने बताया कि पुराने स्टैंड परिसर में बीएसएनएल और एयरटेल के ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क का सेटअप लगा था, जो क्षतिग्रस्त होकर गिर गया था। उसे ठीक कराया गया लेकिन उसी दिन आई तेज आंधी में फाइबर के तार दोबारा टूट गए। इसके चलते एक सप्ताह से कार्यालय का नेटवर्क पूरी तरह बाधित है। उन्होंने बताया कि नेटवर्क बाधित होने से विभागीय कार्य नहीं हो पा रहे हैं। राजस्व वसूली भी प्रभावित हुई है। सात दिन में ड्राइविंग लाइसेंस के 380 आवेदन लंबित हो गए हैं। नेटवर्क बहाल कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें