गोंडा। करनैलगंज नगर के लारी रोड स्थित मदरसा अरबिया इस्लामिया खादिमुल उलूम में गुरुवार शाम रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
नगर के मोहम्मद आरिफ उर्फ बबलू, परवेज सिद्दीकी, मुनज्जिर उर्फ गोलू, शमशेद, नासिर अंसारी उर्फ बॉबी, यूसुफ आदि नौजवानों ने गुरुवार को रोजा इफ्तार का आयोजन किया। जिसमें कस्बे के साथ ही आसपास के इलाके से आए रोजेदारों ने इफ्तार किया। इस मौके पर इरफान ने कहा कि रोजा इफ्तार हमें एक-दूसरे से जोड़ने के साथ-साथ भाईचारे का संदेश देता है। रोजा इफ्तार करने व कराने पर सवाब मिलता है। इस मौके पर असलम अंसारी, तालिब वारसी, सैफ खान, जीशान अंसारी, समीर अंसारी ने विशेष रूप से सहयोग किया।