फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: हरितालिका तीज पर होगा रूट डायवर्जन

Sat, 31 Aug 2024 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। देवीपाटन मंडल का सबसे बड़ा मेला हरितालिका तीज (कजरी तीज) को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पर्व के दिन छह सितंबर को प्रमुख मार्गों पर सभी वाहनों के रूट में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन


जिला प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए सड़क निर्माण से लेकर साफ-सफाई तक सुनिश्चित की जा रही है। जिले में भारी वाहनों के प्रवेश को प्रतिबंधित किया गया है। पुलिस विभाग ने वाहनों के रूट में भी बदलाव किया है। डीएम ने एसडीएम करनैलगंज को सरयू घाट के मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। गोंडा-लखनऊ हाईवे से सरयू घाट तक जाने वाली सड़क को दुरुस्त करने के लोक निर्माण विभाग या जिला पंचायत के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। घाट की सफाई अभी से शुरू करा दी गई है। ब्लॉक के साथ ही नगर पालिका करनैलगंज के सफाई कर्मचारी भी लगाए गए हैं। श्रद्धालुओं के मंदिरों तक पहुंचने के मार्ग को भी साफ और स्वच्छ बनाया जाएगा।
एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि बाराबंकी की ओर से बलरामपुर जाने वाले सभी मालवाहक वाहनों को जरवल रोड से कैसरगंज, पयागपुर होते हुए श्रावस्ती, बलरामपुर और उतरौला के रास्ते निकाला जाएगा। उतरौला, बलरामपुर से लखनऊ जाने वाले भारी वाहन बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, पयागपुर, कैसरगंज और जरवल रोड होते हुए बाराबंकी जाएंगे। बहराइच से अयोध्या जाने वाले भारी वाहन श्रावस्ती, बलरामपुर, उतरौला, डुमरियागंज और बस्ती होते हुए अयोध्या जाएंगे। अयोध्या से बहराइच और बलरामपुर जाने वाले भारी वाहन अयोध्या, बस्ती, डुमरियागंज, उतरौला, बलरामपुर और श्रावस्ती होते हुए बहराइच जाएंगे। जिला मुख्यालय पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। आवश्यक सेवाओं के लिए भारी वाहन आवश्यकतानुसार बलरामपुर, उतरौला या नवाबगंज के लोलपुर से प्रवेश करेंगे। इसी तरह लखनऊ, बाराबंकी से बलरामपुर और उतरौला जाने वाले हल्के वाहन जरवल रोड, कैसरगंज, पयागपुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर और उतरौला होते हुए जाएंगे। लखनऊ, बाराबंकी से गोंडा आने वाले हल्के वाहन जरवल रोड से भंभुआ के रास्ते से भौरीगंज होते हुए परसपुर-डेहरास के रास्ते आएंगे।
विज्ञापन




लखनऊ से गोंडा आने वाले हल्के वाहन लखनऊ, अयोध्या होते हुए लोलपुर से जिले में प्रवेश करेंगे। सरयू घाट करनैलगंज से बड़गांव चौराहे तक, करनैलगंज से आर्यनगर, खरगूपुर से आर्यनगर, गोंडा-बहराइच मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। गोंडा से लखनऊ जाने वाले हल्के वाहन नवाबगंज, अयोध्या होते हुए लखनऊ जाएंगे। वैकल्पिक मार्ग के रूप में अंबेडकर चौराहा, जेल रोड, डेहरास, परसपुर, भौरीगंज, भंभुआ होते हुए जरवल रोड, बाराबंकी और लखनऊ जा सकेंगे। बहराइच-बलरामपुर से अयोध्या जाने वाले हल्के वाहन बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, उतरौला, मनकापुर, कोल्हमपुर होते हुए लोलपुर के रास्ते अयोध्या जाएंगे। इसी तरह अयोध्या से बहराइच जाने वाले हल्के वाहन लोलपुर, कोल्हमपुर, मनकापुर, उतरौला, बलरामपुर और श्रावस्ती होते हुए बहराइच जाएंगे। बड़गांव चौराहा, गुरूनानक चौराहा, अंबेडकर चौराहा व करनैलगंज मार्ग पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। बड़गांव चौराहा से बलरामपुर, उतरौला, अयोध्या, मनकापुर हल्के वाहनों के लिए खुले रहेंगे।

नगर पालिका परिषद गोंडा, नगर पालिका परिषद करनैलगंज और नगर पंचायत खरगूपुर को दुखहरण नाथ मंदिर, सरयू घाट और पृथ्वीनाथ मंदिर में पेयजल की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए हैं। सभी मंदिरों में जीवनरक्षक औषधियों और एंबुलेंस के साथ कुशल डॉक्टरों की मेडिकल टीम लगाने के निर्देश दिए गए हैं। दुखहरण नाथ मंदिर पर जलाभिषेक कराने के लिए मजबूत बैरीकेडिंग की व्यवस्था की जाएगी। सरयू घाट पर श्रद्धालुओं को नदी के गहरे जल में स्नान करने से रोकने के लिए नेटयुक्त बैरीकेडिंग की जाएगी।
जलाभिषेक के लिए आने वाले कांवड़ियों के रूट पर पड़ने वाली मांस, मुर्गा, मछली, अंडा व मदिरा की दुकानें चार सितंबर की शाम पांच बजे से सात सितंबर की सुबह 10 बजे तक बंद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें