फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: तीन व चार को रेलवे का मेगा ब्लॉक, 16 जोड़ी ट्रेनें निरस्त

Sat, 31 Aug 2024 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर से वाया बस्ती होकर गोंडा रेलखंड पर मगहर से खलीलाबाद व चूरेब रेलवे स्टेशन के बीच 17 किलोमीटर ट्रैक तक ऑटोमेटिक सिग्नलिंग सिस्टम लगाने के लिए तीन व चार सितंबर को मेगा ब्लॉक दिया है। इस कारण रूट पर चलने वाली 16 जोड़ी ट्रेनों को निरस्त किया गया है। जबकि 27 ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। इससे हजारों यात्री प्रभावित होंगे।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के असिस्टेंट ट्रैफिक मैनेजर एमए सिंह ने बताया कि तीन व चार सितंबर के बीच मगहर-खलीलाबाद से चुरेब रेलवे स्टेशन के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग प्रणाली लगाने के लिए दो दिवसीय ब्लॉक दिया गया है। तीन व चार सितंबर को इस रूट पर चलने वाली 16 जोड़ी ट्रेनों को निरस्त किया गया है। इनमें छपरा- मथुरा एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस वाया (बस्ती), इंटरसिटी एक्सप्रेस वाया (बलरामपुर), पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, बरौनी से ग्वालियर स्पेशल मेल, गोरखपुर-गोंडा सवारी ट्रेन, गोरखपुर-सीतापुर वाया गोंडा ट्रेन, गोंडा से सीतापुर स्पेशल ट्रेन, गोरखपुर से बहराइच एक्सप्रेस, गोंडा से सीतापुर ट्रेन, गोरखपुर से बढ़नी सहित 16 जोड़ी ट्रेनें शामिल हैं। कहा कि गोरखपुर से वाया बस्ती होकर गोंडा के बीच चलने वाली 27 ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। जिसमें वैशाली सुपरफास्ट, कोनॉल एक्सप्रेस, सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस, गोरखपुर से एलटीटी एक्सप्रेस, हमसफर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, न्यू जलपाईगुड़ी से गोरखपुर एक्सप्रेस, मुंबई सुपरफास्ट एक्सप्रेस, बांद्रा एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस सहित 27 ट्रेनों को गोरखपुर से बढ़नी व बलरामपुर वाया गोंडा होकर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें