फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची दीवार ढही, बुजुर्ग महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। दो दिन से हो रही बारिश से एक गाँव में कच्चे मकान की दीवार गिर गई जिसके मलबे में दब कर एक 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए गोंडा भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के चौबेपुर गाँव निवासी भिखारी का परिवार रात्रि में खाने के बाद सोने चला गया। मंगलवार की देर रात्रि हुई बारिश कै दौरान करीब बारह बजे उसका कच्चा मकन भरभराकर गिर गया, जिसके अंदर सो रही ज्ञानमती देवी पत्नी भिखारी दब गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। गाँव वालों नें काफी मशक्कत के बाद ज्ञानमती को बाहर निकाला, लेकिन तबतक उसकी मौत हो गई थी। घटना की सूचना मिलने पर बुधवार की सुबह एसडीएम राजेश कुमार, सीओ महाबीर सिंह, थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने मौके पर पहुँच कर जायजा लिया तथा हलका लेखपाल को रिपोर्ट बना देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें