फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सातों विधानसभा क्षेत्रों के लिए आरओ नियुक्त

Wed, 04 Nov 2026 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। विधानसभा सामान्य निर्वाचन की तैयारियों के तहत जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों में रिटर्निंग अफसर (आरओ) और सहायक रिटर्निंग अफसर (एआरओ) नियुक्त कर दिए गए हैं। भारत निर्वाचन आयोग के अनुमोदन के बाद जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन ने मंगलवार को आदेश जारी किया।
विज्ञापन


मेहनौन विधानसभा क्षेत्र में नगर मजिस्ट्रेट, गोंडा सदर में एसडीएम गोंडा, कटरा बाजार में एएसडीएम द्वितीय और करनैलगंज में एसडीएम करनैलगंज को आरओ बनाया गया है। तरबगंज में एसडीएम तरबगंज, मनकापुर में एएसडीएम प्रथम और गौरा में एसडीएम मनकापुर को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, सहायक रिटर्निंग अफसर के रूप में तहसीलदारों, खंड विकास अधिकारियों और खंड शिक्षा अधिकारियों को नामित किया गया है।

मेहनौन विधानसभा क्षेत्र में तहसीलदार गोंडा, बीडीओ इटियाथोक और बीईओ मुजेहना को एआरओ बनाया गया है। गोंडा विधानसभा क्षेत्र में बीडीओ झंझरी, बीडीओ पड़रीकृपाल और बीईओ झंझरी को जिम्मेदारी दी गई है। कटरा बाजार में तहसीलदार करनैलगंज, बीडीओ कटरा बाजार और बीईओ हलधरमऊ को एआरओ बनाया गया है। करनैलगंज में बीडीओ करनैलगंज, बीडीओ हलधरमऊ और बीईओ करनैलगंज को नामित किया गया है।
विज्ञापन


तरबगंज और मनकापुर विधानसभा क्षेत्रों में संबंधित तहसीलदार, बीडीओ और बीईओ को जिम्मेदारी सौंपी गई है। गौरा विधानसभा क्षेत्र में बीडीओ बभनजोत, बीडीओ छपिया और बीईओ छपिया को एआरओ बनाया गया है। जिलाधिकारी ने सभी नामित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें