गोंडा। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। इसमें प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अनुपस्थित कार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
डीएम ने 16 नवंबर से शुरू होने वाली स्व-गणना प्रक्रिया की तैयारियों पर चर्चा की। डीएम ने इसमें अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए विभाग आपसी समन्वय से कार्ययोजना तैयार करें और सभी जरूरी तैयारियां समय से पूरी कर लें। बैठक में सीडीओ दयानंद प्रसाद, एडीएम प्रमोद झा, सीआरओ रिंकी जायसवाल, संबंधित एसडीएम और जनगणना प्रशिक्षक विनीत कुमार मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।