फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पर ट्रिपलिंग पड़ी भारी, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटियाथोक (गोंडा)। दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई और दूसरा युवक घायल हो गया। सोमवार की रात ग्राम बरडीहा का निवासी वीरेंद्र कुमार मिश्र उर्फ सोनू (36) पुत्र विजय कुमार मिश्र अपने दो साथियों मनोज वर्मा और पुत्तू के साथ पारासराय आया हुआ था। यहां से तीनों एक बाइक पर बैठकर पारासराय धानेपुर मार्ग से वापस अपने घर जा रहे थे।
विज्ञापन

जैसे ही वह मुरलीपुरवा गांव के पास पहुंचे सामने से आ रहे दूसरे बाइक से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना में वीरेंद्र और दूसरा बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं मनोज और पुत्तू को मामूली चोटें आई। और यह दोनों मौके से भाग निकले। आसपास के लोगों ने यूपी 112 को फोन कर घटना की जानकारी दी।
यूपी 112 ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां इलाज के दौरान वीरेंद्र कुमार मिश्र उर्फ सोनू की मौत हो गई। थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें