फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में मिले तीन नए कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में मंगलवार को तीन और कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इससे अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 91 पहुंच गई है। अब तक 59 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं तो कुल मिलाकर जिले में एक्टिव केस 32 हो गए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम जिले में कोरोना संदिग्धों की जांच के बाद सैंपल की रिपोर्ट आई। इसमें जिले के तीनों कोरोना संक्रमित तीन अगल-अलग ब्लॉक में मिले हैं। इनमें से एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति झंझरी ब्लॉक, एक व्यक्ति मुजेहना ब्लॉक और एक व्यक्ति खरगूपुर चांदपुर परसपुर ब्लॉक का रहने वाला है।
खरगूपुर चांदपुर परसपुर ब्लॉक का रहने वाला गुजरात से झंझरी व मुजेहना ब्लॉक के रहने वाले दोना पॉजिटिव हरियाणा से गोंडा आए थे। सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि सभी कोरोना संक्रमितों को कोविड लेवल-वन में भर्ती करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें