फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: दो माह बाद भी नहीं हुआ सराफ से लूट का खुलासा

Fri, 09 Aug 2024 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। परसपुर में चरसड़ी बाजार के पास सराफ पिता-पुत्र से 1.80 लाख रुपये का सोना लूटने के मामले में दो माह बाद भी पुलिस खाली हाथ है। वारदात के तीन दिन तक ही पुलिस सक्रिय रही। उसके बाद पुलिस की चाल सुस्त हो गई। वहीं, पीड़ित सराफ खुलासे के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है।
विज्ञापन


परसपुर के मोहल्ला राजपुर वार्ड नंबर-03 निवासी राजन कुमार सोनी बीते सात जून को अपने पिता मदनलाल सोनी के साथ चरसड़ी बाजार स्थित अपनी सराफा की दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। भौरीगंज मार्ग पर बिना नंबर की सफेद अपाचे बाइक सवार तीन बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने उन्हें रोक लिया था। फिर तमंचे के बल पर मदनलाल सोनी से पिट्ठू बैग लूटकर भौरीगंज की तरफ भाग गए थे। बैग में 1.80 लाख रुपये कीमत के गहने व सोना रखा था। वारदात के दो माह बाद भी पुलिस लुटेरों का सुराग तक नहीं लगा सकी। राजन ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद तीन दिन तक ही पुलिस सक्रिय रही। उसके बाद से सिर्फ खुलासे का आश्वासन ही मिल रहा है। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि एसओजी के साथ ही थाने की पुलिस टीम काम कर रही है। जल्द ही लूट का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें