फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: डग्गामारी पर रोक से बढ़ी रोडवेज की आय

Wed, 03 Dec 2025 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में डग्गामार वाहनों पर शिकंजा कसने से रोडवेज की आमदनी में इजाफा हुआ है। डग्गामारी पर नियंत्रण के चलते अब रोडवेज की रोजाना आय 12.50 लाख रुपये से बढ़कर 14.88 लाख रुपये हो गई है। प्रतिदिन करीब 2.38 लाख रुपये की सीधी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

आईजी अमित पाठक के औचक निरीक्षण व पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के बाद अवैध बसों व निजी वाहनों पर सख्ती बढ़ गई है। ऐसे में यात्रियों का रुझान रोडवेज बस सेवा की ओर बढ़ा है। पहले जिन रूटों पर डग्गामार वाहन यात्रियों को जल्दी पहुंचाने का लालच देकर ले जाते थे, अब उन रूटों की रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ी है। रोडवेज के एआरएम कपिलदेव ने बताया कि करीब पहले औसतन 12.50 लाख रुपये प्रतिदिन की कमाई होती थी। मंगलवार को 14,88,333 रुपये की कमाई हुई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें