फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: रोडवेज को मिले 11 संविदा चालक

Thu, 01 Jan 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। चालकों की कमी से जूझ रहे रोडवेज को आखिरकार राहत मिल गई। परिवहन निगम को 11 नए संविदा चालक मिलने से लंबे समय से प्रभावित बस संचालन में तेजी आने की उम्मीद है। चालकों के अभाव में जिले की कार्यशाला में दर्जनभर से अधिक बसें खड़ी रहती थी, जिससे नियमित रूटों पर बसों का संचालन बाधित हो रहा था।
विज्ञापन

जिले में रोडवेज के बेडे में वर्तमान समय में 135 बसें हैं, लेकिन चालकों की कमी थी। माघ मेला के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए परिवहन निगम व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटा है। प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं व स्नानार्थियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें चलाने की तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में संविदा पर 11 चालकों की भर्ती पूरी कर ली गई है। इसके साथ ही डिपो में चालकों की संख्या अब बढ़कर 173 हो गई है। एआरएम कपिलदेव ने बताया कि जरूरत पड़ने पर और चालकों की व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें