मोतीगंज। सीहागांव के मजरे मधुपुर निवासी अजय चौहान की पुत्री वंदना (20) ने शनिवार देर शाम कमरे के पंखे में साड़ी से फंदा बांधकर फांसी लगा ली। इंस्पेक्टर अरविंद यादव ने बताया कि वंदना की मां शकुंतला शनिवार दोपहर गन्ना छीलने खेत जा रही थीं। बेटी से भी साथ चलने के लिए कहा तो उसने यह कहते हुए इन्कार कर दिया कि दीदी को तो गन्ना छिलवाने नहीं ले जाती, सिर्फ उसी पर दबाव बनाया जाता है। इससे गुस्साई शकुंतला ने वंदना को फटकार लगा दी और बड़ी बेटी के साथ खेत चली गईं। इसी बात से आहत होकर वंदना ने जान दे दी। (संवाद)