फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 54.34 करोड़ से धानेपुर से इटियाथोक को जोड़ने के लिए बनेगी सड़क

Wed, 01 Jan 2025 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजेहना (गोंडा)। धानेपुर से इटियाथोक को जोड़ने के लिए बहुप्रतिक्षित सड़क का निर्माण होगा। निर्माण पर 54.34 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस सड़क से 35 गांवों के लोगों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों के चौड़ीकरण के लिए लगातार प्रयास हो रहे हैं। इसमें इटियाथोक-श्रीनगर मार्ग काफी महत्वपूर्ण है। श्रीनगर से धानेपुर मार्ग पहले से बना है। इस सड़क के बनने से एक वैकल्पिक मार्ग बलरामपुर, नेपाल, उतरौला जाने के लिए लोगों को मिलेगा। इसके साथ ही मार्ग से जुड़े करीब 35 गांवों की सड़कें भी जुड़ जाएंगी। इससे करीब दो लाख लोगों का आवागमन आसान होगा।
श्रीनगर के रामकुमार ने बताया कि मार्ग अभी जर्जर है। सुधार होने से पूरे क्षेत्र का कायाकल्प हो जाएगा। शिक्षक मनोज कुमार मिश्र कहते हैं कि इस मार्ग के बनने से करीब 45 विद्यालयों तक आने-जाने में लोगों को सहूलियत मिलेगी। सालिक राम तिवारी ने कहा कि सड़क के चौड़ी होने से परिवहन सेवा में सुधार होने के साथ ही जिन क्षेत्रों से सड़क गुजरेगी, वहां रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। आधा दर्जन से अधिक गांव छोटे कस्बों में बदल जाएंगे।
विज्ञापन


18 तक पूरी होगी प्रक्रिया, 12 महीने में बनेगी सड़क
इटियाथोक श्रीनगर मार्ग के निर्माण की प्रक्रिया 18 जनवरी तक पूरी होनी है। लोक निर्माण विभाग ने तय किया है कि टेंडर आदि की कार्रवाई पूरी कर ली जाए। इसी माह सड़क का निर्माण शुरू हो जाए। सड़क निर्माण में 12 महीने का वक्त तय किया गया, जिसमें बारिश के महीने भी शामिल हैं। तय समय पर कार्य शुरू हुआ तो वर्ष 2026 में फरवरी महीने तक सड़क का निर्माण पूरा हो जाएगा।

शुरू की गई प्रक्रिया
सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रयास है कि जल्द से जल्द निर्माण शुरू हो जाए। जिले की महत्वपूर्ण सड़क है, इससे पूरी गंभीरता से प्रयास हो रहा है।
विज्ञापन

विनोद कुमार त्रिपाठी, अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड- दो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें