फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 46.80 लाख से होंगे सड़क सुरक्षा कार्य

Sun, 25 Oct 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में सड़क हादसों की आशंका वाले स्थानों पर सड़क सुरक्षा कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड-2 ने छह कार्यों की अल्पकालीन ई-निविदा जारी की है। इन पर करीब 46.80 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन


आर्यनगर चौराहा स्थित स्टेट हाईवे-30 के हॉटस्पॉट क्षेत्र में 6.55 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। गोंडा-बहराइच मार्ग पर खिरौरा मोहन और मुंडेरवा माफी में 9.50 लाख और महादेवकला के पास महाराजगंज-आर्यनगर मार्ग पर 11.20 लाख रुपये के कार्य होंगे। गोंडा स्टेट हाईवे पर मुंडेरवा माफी में 9.50 लाख, गोंडा-परसपुर मार्ग पर नारायणपुर मर्दन और गोगिया में 4.65 लाख तथा गोंडा-बेलसर मार्ग पर माधवपुर और भगहर बुलंद में 5.40 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रस्तावित सभी कार्यों को दो माह में पूरा करने का लक्ष्य है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें