फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बूथ प्रभारियों के कामकाज की समीक्षा

Wed, 21 Oct 2026 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा के जमुनियाबाग ​स्थित सपा जिलाध्यक्ष के आवास पर पार्टी नेताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष श्यामल
विज्ञापन
गोंडा। शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने तैयारी करने का दावा किया है। बुधवार को सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल और श्रावस्ती के सांसद शिरोमणि वर्मा ने गोंडा पहुंचकर जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन के आवास पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसमें सपा प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी के पक्ष में मतदान कराने का लक्ष्य तय किया गया।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने जिले में चुनाव के लिए बनाए गए 12 मतदेय स्थलों की जानकारी ली। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और शिक्षक मतदाताओं से सपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। देवीपाटन मंडल के शिक्षक एमएलसी चुनाव प्रभारी शिरोमणि वर्मा ने मतदेय स्थलों पर मतदाताओं की स्थिति की जानकारी ली।

बैठक में सूरज सिंह, सरफराज हुसैन, विनोद श्रीवास्तव, जकी, फहीम सिद्दीकी, राजेश यादव, जावेद मंटू, मतीन सिद्दीकी, शाहिद खां, पुनीत कनौजिया, सिद्धार्थ सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें