फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अतिक्रमण की शिकायत पर पहुंची राजस्व टीम से अभद्रता

Sat, 20 Jun 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
तरबगंज। टकटोना गांव में तालाब की भूमि पर हो रहे अतिक्रमण की शिकायत पर सीमांकन करने पहुंची राजस्व टीम को अतिक्रमणकारियों ने लाठी-डंडे लेकर खदेड़ दिया। धमकी भी दी। लेखपाल रामेश्वरदत्त तिवारी ने बताया कि समाधान दिवस में गांव के जानकी प्रसाद, मुकेश व लालजी मौर्य ने तालाब की भूमि पर अवैध निर्माण की शिकायत की थी।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार अक्षय प्रताप सिंह, लेखपाल के साथ शिकायत की पड़ताल करने शुक्रवार को जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि ग्रामसभा की भूमि पर अवैध निर्माण किया जा रहा था। सीमांकन करने से रोकते हुए आरोपियों ने अभद्रता की। लाठी-डंडे के साथ धमकी देते हुए टीम के लोगों को दौड़ा लिया एवं सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। कोतवाल श्रीधर पाठक ने बताया कि राजस्वकर्मी रामेश्वरदत्त तिवारी के तहरीर पर लालजीत सहित अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें