फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: राजस्व अधिकारियों को सिखाए वादों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के गुर

Tue, 03 Nov 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। राजस्व न्यायालयों में वादों के पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण के लिए शुक्रवार को देवीपाटन मंडल के चारों जिलों के राजस्व पीठासीन अधिकारियों का मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद के विशिष्ट सदस्य (न्यायिक) संजय यादव ने अधिकारियों को विभिन्न राजस्व धाराओं के विधिक प्रावधानों और न्यायिक प्रक्रियाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में संजय यादव ने राजस्व अभिलेखों के परीक्षण, साक्ष्यों के मूल्यांकन और विधिसम्मत आदेश पारित करने की प्रक्रिया भी समझाई। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मामले में अभिलेखों और पक्षकारों के तथ्यों का निष्पक्ष परीक्षण कर स्पष्ट, तर्कसंगत और विधिक आधार पर आदेश पारित किए जाने चाहिए। प्रशिक्षण के दौरान लंबित वादों के प्रभावी प्रबंधन, अभिलेखों के रखरखाव और निर्धारित समयावधि में मामलों के निस्तारण पर भी जोर दिया गया।
मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि भूमि और राजस्व संबंधी विवाद सीधे आम नागरिकों के अधिकारों से जुड़े होते हैं। ऐसे में पीठासीन अधिकारी प्रत्येक मामले में निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ सुनवाई करें। केवल वादों की संख्या कम करना लक्ष्य नहीं होना चाहिए, बल्कि हर मामले का गुणवत्तापूर्ण और विधिसम्मत निस्तारण प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से प्रशिक्षण में मिली जानकारी का उपयोग दैनिक न्यायिक कार्यों में करने और अनावश्यक विलंब से बचने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में गोंडा, बलरामपुर, बहराइच और श्रावस्ती के अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार समेत संबंधित राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें