पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर सोमवार को जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में समारोह आयोजित कर गुरुजनों को सम्मानित किया गया। सरस्वती देवी नारी ज्ञान स्थली महाविद्यालय में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
महाविद्यालय की वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. रंजना बंधू, डॉ. नीलम छावड़ा, आभा सक्सेना, गीता श्रीवास्तव के निर्देशन में शालू शुक्ला, शिवी श्रीवास्तव, करिश्मा, शिवानी, दीक्षा,ऊषा यादव, वंशिका तिवारी ने गीत प्रस्तुत किए। फुलवारी स्कूल पंतनगर में नीता सिंह ने विद्यालय को शिक्षिकाओं को सम्मानित किया। सिविल लाइन किडीज एकेडमी में प्रबंधक कमल जीत सिंह ने शिक्षकों को सम्मानित किया।
गायत्रीपुरम स्थित एकेआर पब्लिक स्कूल में प्रबंधक कारी अबरार काशिफ जिलानी व रूबीना कौशर जिलानी ने प्रधानाचार्य सीमा मिश्रा, अर्चना तिवारी, पुष्पा, मिथिलेश पांडेय, नूरी, लक्ष्मी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान समुबुल जिलानी, अंकित सिंह, ज्योति, प्रांजल, विशाल सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किए। महर्षि विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य जेएन उपाध्याय ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्व पल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
फातिमा इंटर कॉलेज में स्कूल मैनेजन साइमन फर्नाडीस, प्रधानाचार्या क्लीफर्ड लोबो, हेड मिस्ट्रेस सिस्टर सोफी ने जीडब्ल्यू खान, संजीव अग्रवाल, समीना चिश्ती सहित तीन शिक्षकों को सम्मानित किया। जयनगरा स्थित में गीता इंटरनेशनल में शिक्षक दिवस पर प्रबंधक एमपी अग्रवाल, निदेशक गीता कुमार, नीलम अग्रवाल ,रितेश अग्रवाल, पूजा अग्रवाल ने बच्चों को ईमानदारी की सीख दी। मकार्थीगंज स्थित सेंटर मदर टेरसा पब्लिक स्कूल में प्रबंधक डॉ.एचपी जोशी ने पूर्व राष्ट्रपति के चित्र पर माल्यापर्ण किया।
प्रधानाचार्य दीपक श्रीवास्तव, संगीता पांडेय सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। बरियारपुरवा स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर एसपी गुप्त व प्रधानाचार्य वीपी गुप्त की देखरेख में कई कार्यक्रम हुए।
इटियाथोक के आरपीएस इंटर कॉलेज रामदेवनगर में प्रबंधक सुरेश कुमार शुक्ल ने मानव जीवन में शिक्षक की भूमिका पर प्रकाश डाला। जनता इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. सत्यदेव त्रिपाठी, इंद्र कुवरि इंटर कॉलेज में छात्रा ओजस्वी चौरसिया, सरस्वती शिशु मंदिर इटियाथोक में प्रधानाचार्य सुरेश नारायण पांडेय,सरस्वती शिशु मंदिर जयप्रभाग्राम में प्रधानाचार्य अर्जुन कुमार मिश्र ने छात्र-छात्राओं को पूर्व राष्ट्रपति के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प दिलाया।
बेलसर स्थित युनिक एकेडमी में प्रधानाचार्य सुनील मिश्र, जुपिटर चिल्ड्रन एकेडमी में प्रधानाचार्य के के श्रीवास्तव की देखरेख में कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मनकापुर के एपी इंटर कालेज में प्रधानाचार्य डॉ. अवध शरण मिश्रा के द्वारा डॉ. सर्वपल्ली राधकृष्णन के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर छात्राओं द्वारा तैयार किये गए 21 किलो का केक काट कर खुशियां मनाई गई। रुपईडीह के उच्च प्राथमिक विद्यालय अनेगी में आर्य उपप्रतिनिधि सभा के प्रधान विनोदकुमार आर्य ने सेवानिवृत्त हो चुके पाटन दीन द्विवेदी को सम्मानित किया।