फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अखंड भारत बनाने का लिया संकल्प

Fri, 16 Aug 2024 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बजरंग दल की ओर से बुधवार देर शाम मशाल जुलूस निकालकर अखंड भारत बनाने का संकल्प लिया गया। बजरंग दल के नेता राकेश वर्मा की अगुवाई में पदाधिकारी रामलीला मैदान में इकट्ठा हुए। हाथों में मशाल व भगवा ध्वज लिए बजरंगियों की रैली चौक बाजार, भरत मिलाप चौराहा, पीपल चौराहा, गुरु नानक चौक से होते हुए फिर से रामलीला मैदान पहुंची। इस दौरान बांग्लादेश न पाकिस्तान, अब अखंड बनेगा हिंदुस्तान व अटक कटक से सिंधु नदी तक हिंदुस्तान हमारा है.... के नारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

विहिप विभाग के सह मंत्री भरत गिरि ने कहा कि सभी भारतीयों को अखंड भारत का संकल्प लेना चाहिए। इस दौरान आशीष मोदनवाल, दिवाकर सोमानी, बबलू वर्मा, संदीप यादव, सोनू सोनकर, अंकित सिंह प्रधान, संतोष गुप्ता, सुरेश गुप्ता, मोहित गुप्ता, शशांक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। परसपुर प्रखंड के बजरंग दल ने नीरपुर ख्याला के प्राथमिक विद्यालय में अखंड भारत संकल्प दिवस का आयोजन किया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री धनंजय ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हर युवा का कर्तव्य है कि वह अखंड भारत के सपने को साकार करने के लिए संकल्प लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें