फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कुर्सी दौड़ में रेशमा व आदित्य और चित्रकला में मंशा अव्वल

Tue, 09 Dec 2025 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
जीजीआईसी में खेलते बच्चे। -स्रोत: विभाग
विज्ञापन
गोंडा। समग्र शिक्षा अभियान के तहत दिव्यांग विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में समेकित खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने शुभारंभ किया।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न राजकीय एवं सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने कुर्सी दौड़, चित्रकला, गीत गायन, रंगोली, खो-खो और लंबी दौड़ आदि प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उद्घाटन सत्र में दृष्टि दिव्यांग जीशान ने मनमोहक गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। चित्रकला प्रतियोगिता में मंशा ने प्रथम व रेशमा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कुर्सी दौड़ (बालिका वर्ग) में रेशमा प्रथम, खुशी द्वितीय व मंतशा तृतीय स्थान पर रही। कुर्सी दौड़ (बालक वर्ग) में आदित्य ने प्रथम, आकाश ने द्वितीय व अमन भारती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान जिला समन्वयक उत्तम कुमार मल्ल, अरविंद कुमार सिंह, राजन मिश्र, आलोक श्रीवास्तव, मनीष सिंह, रामवृक्ष वर्मा, अनूप श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें