फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना जांच में 31 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में बुधवार को एक युवक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है। हर दिन 30 से 35 लोगों की जांच हो रही है उनके सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। रविवार को 31 लोगों की सैंपल निगेटिव आई है।
विज्ञापन

आयुक्त एवं डीआईजी के साथ ही जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर मजिस्ट्रेट हर स्थिति पर नजर रख रहे हैं। नगर मजिस्ट्रेट वंदना त्रिवेदी ने शहर में मोर्चा संभाल रखा है तो जिलाधिकारी लगातार सोशल मीडिया से लोगों से अपील कर रहे हैं। प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण करने के साथ ही लगातार अधिकारियों से समीक्षा कर रहे हैं।
कौड़िया थाना क्षेत्र के बिछुड़ी गांव में कोरोना से संक्रमित एक केस सामने आया है। गांव के साथ ही आसपास के एक किलोमीटर की परिधि में आने वाले आधा दर्जन गांवों को सील कर दिया गया है। गांवों को पूरी तरह सैनिटाइज करने के लिए शुक्रवार को अभियान चलाया गया। इसके अलावा कांटेक्ट ट्रैकिंग करने के लिए सर्विलांस टीम लगाई है और 70 से अधिक लोगों को क्वारंटीन किया गया है। जिले में 29 शेल्टर होम को सक्रिय किया है, इसके अलावा 16 सीएचसी पर स्क्रीनिंग की जा रही है।
विज्ञापन

वहीं जिले में लॉकडाउन के बाद भी बाहर से लोगों के आने का सिलसिला जारी रहा। बाहर आने वाले करीब 23 हजार लोगों की स्क्रीनिंग की गई है और होम क्वारंटीन किया गया है। इसके अलावा शेल्टर होम में भी करीब सौ लोगों को क्वारंटीन किया जा चुका है। विदेश से आने वाले 280 लोगों को क्वारंटीन किया गया था, जांच में अभी सभी की रिपोर्ट निगेटिव है। शहर में हर चौराहे पर लॉकडाउन के पालन के लिए मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं और कम से कम ही लोग निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें