फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन उल्लंघन में चार सब्जी व्यापारियों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज। लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में एसडीएम ने चार सब्जी आढ़तियों के लाइसेंस निलंबित किए हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वाले व्यापारियों पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी ज्ञान चंद्र गुप्ता ने बताया कि करनैलगंज के सब्जी व फल मंडी में तमाम बड़े आढ़ती व व्यापारी अपनी दुकानों के सामने फुटकर दुकानदारों की दुकानों का लगवा कर भीड़ एकत्र कर रहे थे। सोशल डिस्टेंस के अलावा लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे थे। जिनके विरुद्ध उनके लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की गई है और धारा 188 के तहत पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
उन्होंने बताया कि मोहम्मद इसराइल ननकऊ एंड संस, जलील अहमद एंड कंपनी, अनिल कुमार रघुवीर कुमार एंड कंपनी, गरीब नवाज सब्जी आढ़ती के लाइसेंस को निलंबित किया गया है। उन्होंने बताया कि बीते दिनों मंडी में सब्जी और फल के लिए भारी भीड़ एकत्र होती थी। जिसके तहत अब मंडी में प्रवेश करते समय लोगों का हाथ धुलवाने एवं सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें