फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन में तीन ट्रैक्टर ट्रॉली व जेसीबी सीज

विज्ञापन
w{gdap11 - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। शनिवार को अवैध खनन करने पर तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक जेसीबी को सीज कर दिया गया है। मामला तहसील सदर के कोतवाली देहात क्षेत्र का है। जहां पर ग्राम बिरवा बभनी में अवैध खनन की सूचना पर डीएम के आदेश पर तहसील प्रशासन ने छापा मारा।
विज्ञापन

एसडीएम सदर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को सूचना मिली कि तहसील सदर, थाना कोतवाली देहात के ग्राम बिरवा बभनी में जेसीबी से अवैध खनन हो रहा है। डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदर, नायब तहसीलदार अमित यादव व धर्मेंद्र कुमार तथा खनन निरीक्षक शिवदयाल सिंह पहुंचे। मौके पर एक जेसीबी व तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पुलिस चौकी खोरहंसा लाया गया। जहां जेसीबी समेत तीनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें