फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: उखड़ी सड़क की मरम्मत शुरू

Tue, 07 Apr 2026 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
उखड़ी सड़क की शुरू हो गई मरम्मत।
विज्ञापन
गोंडा। चकसड़-बरईपुरवा मार्ग की मरम्मत शुरू हो गई है। अमर उजाला में मंगलवार को लखपति सड़क बस तीन दिन में कंगाल हो गई... शीर्षक से खबर प्रकाशित कर गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे। खबर छपने के बाद लोक निर्माण विभाग ने मंगलवार को दोबारा मरम्मत कार्य शुरू करा दिया।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के निर्माण खंड-एक द्वारा तैयार कराया गया चकसड़-बरईपुरवा मार्ग महज तीन दिन में ही उखड़ गया था। सड़क की परत से गिट्टी निकलने और डामर खराब होने की शिकायत के बाद विभाग हरकत में आया और मरम्मत शुरू कराई गई। हालांकि, सड़क निर्माण में लापरवाही को लेकर अभी तक किसी भी जिम्मेदार अधिकारी या कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है। चकसड़ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शिवम तिवारी ने बताया कि सड़क निर्माण में करीब तीन महीने का समय लगा, लेकिन गुणवत्ता बेहद खराब रही। इस वजह से कुछ ही दिनों में सड़क की हालत खराब हो गई।
अवर अभियंता अश्विनी सिन्हा ने बताया कि सड़क की मरम्मत का काम कराया जा रहा है। अधीक्षण अभियंता योगेंद्र सिंह ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और सड़क को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि गुणवत्ता से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें