फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटवाया

Mon, 22 Feb 2016 11:49 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को प्रशासन ने सड़कों पर अतिक्रमण करने वाले अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई का डंडा चला दिया। जिले में 54 दुकानदारों को नोटिस थमाकर जुर्माना ठोका गया है। प्रशासन ने सड़क पर अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। अवैध अतिक्रमण हटवाने के लिए नियमित अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह व एडीएम शिवपूजन के नेतृत्व में सोमवार को दो शिफ्ट में नगर की सड़कों से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। एसपी ने बताया कि डीजीपी उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर जिले में गत तीन दिनों से नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों की सड़कों से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है।

 बलरामपुर नगर सहित जिले के सभी बाजारों में पहले दिन अतिक्रमण हटाने का निर्देश सभी दुकानदारों और सब्जी व फलों के ठेला वालों को दिया गया था। दूसरे दिन प्रशासन ने अतिक्रमण हटवाया।
विज्ञापन


तीसरे दिन बलरामपुर में आदेश का उल्लघंन करने वाले 54 दुुकानदारों को नोटिस थमाकर जुर्माना ठोका गया है। रोजाना दो पालियों में सड़कों से अतिक्रमण हटवाने के लिए जिले के सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस को अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है।

सड़क से अतिक्रमण न हटाने वाले दुकानदारों, फल व सब्जियों के ठेला वालों के खिलाफ एसपी ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। हरैया थाने की पुलिस ने महमूदनगर बाजार में अभियान चलाकर सड़क से अतिक्रमण हटवाया।

थानाध्यक्ष अजय कुमार यादव ने बताया कि 30 दुुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गई और 12 दुकानदारों को जुर्माने की नोटिस दी गई है।

सादुल्लहानगर थानाध्यक्ष अखिलानंद उपाध्याय ने बताया कि सादुल्लाहनगर, घासीपोखरा व रामपुर अरना सहित कई बाजारों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर 20 दुकानदारों को नोटिस थमाया गया है।

रेहरा बाजार थानाध्यक्ष इकरार अहमद ने बताया कि रेहरा, पेहर व नयानगर आदि बाजारों में अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया गया है। गैसड़ी कोतवाली, पचपेड़वा, ललिया, गौरा चौराहा, उतरौला व जरवा कोतवाली में भी अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें