फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: जयंती पर पं. दीनदयाल उपाध्याय को किया याद

Fri, 26 Sep 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा

सार

गोंडा जिले के विभिन्न स्थानों पर पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्थानीय विधायकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोहों में समाज सेवा पर उनके योगदान को सराहा गया।
विज्ञापन
 परसपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण करते विधायक अजय सिंह। स्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परसपुर/इटियाथोक। पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर बृहस्पतिवार को भाजपाइयों ने उनका स्मरण किया। परसपुर मंडल के बूथ संख्या 216 पर आयोजित कार्यक्रम में करनैलगंज विधायक अजय सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने समाज के वंचित, गरीब और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए जीवनभर कार्य किया। उनकी शिक्षाएं और आदर्श आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं। नगर पंचायत के चैयरमैन वासुदेव सिंह, सूरज सिंह, इतेंद्र सिंह, वंश बहादुर सिंह, नितिन राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इटियाथोक संवाद के अनुसार, दीनदयाल शोध संस्थान जयप्रभाग्राम में कार्यक्रम आयोजित हुआ। ग्रामोदय प्रकल्प के प्रभारी रामकृष्ण तिवारी व कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर गौतम, राजीव तिवारी, ओमप्रकाश तिवारी, अंकित तिवारी, वैद्य नंदू प्रसाद, राकेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
नवाबगंज संवाद के अनुसार, कटरा शिवदयालगंज तिराहे पर आयोजित जयंती समारोह में मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वेदप्रकाश दूबे, महंत चिन्मयानंद, जनार्दन प्रसाद तिवारी, बाबूलाल शास्त्री, जय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। तरबगंज के चौराहे पर स्थित प्रतिमा पर विधायक प्रेमनरायन पांडेय ने पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें