गोंडा। विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर बृहस्पतिवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यूथ फार्मासिस्ट फेडरेशन की ओर से मेडिकल कॉलेज की कोविड बिल्डिंग में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल बांटकर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई। मुख्य अतिथि औषधि निरीक्षक सुमित वर्मा व विशिष्ट अतिथि डॉ. राकेश तिवारी ने फार्मासिस्टों को सेवा का संकल्प दिलाया। इस मौके पर फेडरेशन के अध्यक्ष सुधांशु मिश्र, महामंत्री रोहित मिश्र, डॉ. अनिल तिवारी, डॉ. डीएन सिंह, डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ. रजनीश सिंह व डॉ. अतुल मिश्र की मौजूदगी में मरीजों को फल बांटे गए। (संवाद)