गोंडा। प्री-मानसून बारिश के कारण बुधवार को गर्मी के तेवर ढीले पड़ गए। तापमान भी गिरा है लेकिन उमस बरकरार है। जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
बुधवार भोर जिले के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। इससे गर्मी कम हो गई। हालांकि सुबह दस बजे के बाद तेज धूप निकलने से उमस बढ़ गई। दोपहर में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। शाम को उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। चिकित्सकों का कहना है कि इस मौसम में लोगों को सेहत के प्रति सजगता बरतने की आवश्यकता है।