गोंडा। मौसम का मिजाज मंगलवार को बदला-बदला नजर आया। कभी धूप ने लोगों को परेशान किया तो कभी बादल ने गर्मी से राहत दी।
मंगलवार सुबह बादल छाए रहे। ठंडी हवा चल रही थी। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि दस बजते-बजते एक बार फिर मौसम बदला। तेज धूप ने लोगों को परेशान कर दिया। दोपहर तीन बजे तक तेज धूप रही। इसके बाद बादल छा गए। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मेडिकल कॉलेज के डॉ. अखिलेश त्रिपाठी ने कहा कि यह मौसम सेहत को लेकर काफी सावधानी बरतने वाला है। खानपान को लेकर सहूलियत बरतें। धूप से आने के तत्काल बाद ठंडा पानी न पिएं। बासी भोजन का सेवन न करें। (संवाद)