फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कहीं रिमझिम तो कहीं झमाझम बारिश से मिली राहत

Sun, 13 Jul 2025 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलसर/गोंडा। जिले में रविवार को मौसम ने करवट ली और कहीं रिमझिम तो कहीं झमाझम बारिश ने तपती गर्मी से राहत दी। लेकिन बारिश की यह सौगात सबके लिए एक जैसी फायदेमंद नहीं रही। किसानों को जहां पर्याप्त पानी न मिलने से निराशा हुई। वहीं कुछ क्षेत्रों में बिजली गिरने और जलजमाव से समस्याएं और बढ़ गईं।
विज्ञापन

सुबह काले बादलों के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हुआ। इटियाथोक, पंडरीकृपाल, मुजेहना और रुपईडीह में हल्की फुहारें पड़ीं, जबकि बेलसर क्षेत्र में सुबह तीन से चार बजे के बीच झमाझम बारिश हुई। खजुरी निधि के पूरे पिपरहन में सेवानिवृत्त शिक्षक केशवराम मिश्र के घर के सामने रखे भुसैले पर बिजली गिर गई, जिससे भुसैला जलकर राख हो गया और पास का पेड़ भी झुलस गया। कैलाशनाथ मिश्र के घर में बिजली के उपकरण भी जल गए। गनीमत रही कि कोई जनहानि या पशु हानि नहीं हुई।

हल्की बारिश बनी चिंता का कारण
बेलसर को छोड़ दें तो अधिकांश क्षेत्रों में सिर्फ रिमझिम बारिश हुई। जिससे खेतों में न तो पर्याप्त पानी जमा हो सका और न ही धान की रोपाई में मदद मिली। इटियाथोक के किसान धीरज ने बताया कि अगर आधे घंटे तक झमाझम बारिश होती तो खेतों में पर्याप्त नमी आ जाती है। अब हमें पंपिंगसेट चलाकर खेत सींचने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें