फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्तों ने बारहसिंघा को मार डाला

Fri, 29 Jul 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
मृत बारहसिंघा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जंगल से भागकर आए एक बारहसिंघा को बुधवार की शाम कुछ कुत्तों ने नोचकर जख्मी कर दिया। ग्रामीणों ने बारहसिंघा को कुत्तों से किसी तरह बचाया और इसकी सूचना स्थानीय पुलिस के साथ ही वन विभाग को भी दी। लेकिन रात में बारहसिंघा को लेने कोई नहीं पहुंचा। जिससे इलाज के अभाव में उसकी जान चली गई। सुबह गांव पहुंचे वन विभाग के लोगों ने बारहसिंघा का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे दफना दिया।
विज्ञापन


कटराबाजार थाना क्षेत्र के अन्तर्गत पड़ने वाले तिलका गांव के मजरा कुकुरभुकवा में बुधवार की शाम कहीं से भागकर आए एक बारहसिंघा को गांव के कुत्तों ने नोंचकर जख्मी कर दिया। गांव वालों ने बारहसिंघा को कुत्तों से बचाया।

इसकी सूचना गांव के लोगों ने तत्काल वन विभाग और पुलिस के लोगों को भी दी। लेकिन काफी देर तक वन विभाग और पुलिस से कोई भी हिरन को लेने गांव नहीं पहुंचा। उधर, ग्रामीणों से बारहसिंघा के इलाज के लिए जो कुछ बन सकता उन्होंने किया। लेकिन पर्याप्त उपचार न मिल पाने से उसकी रात में ही मौत हो गई।
विज्ञापन


प्रभागीय उप वनाधिकारी गोपाल ओझा ने बताया कि उन्हें इसकी कोई जानकारी इलाकाई रेंजर और फारेस्टर से नहीं मिली है। अगर ऐसा हुआ है तो इसे जरूर दिखवाया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें