फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलीय फुटबाल प्रतियोगिता के लिए टीम चयनित

Thu, 06 Aug 2015 11:35 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आठ अगस्त को गोंडा में आयोजित होने वाली मंडलीय फुटबाल प्रतियोगिता के लिए जिले की टीम का चयन किया गया। स्पोर्ट्स स्टेडियम में  गुरुवार को आयोजित हुए चयन ट्रायल में जिले की अंडर-14 टीम के लिए 15 तथा  17 से 19 वर्ष आयु वर्ग की टीम के लिए 14 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
विज्ञापन


यह जानकारी देते हुए एमपीपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कैप्टन जीपी तिवारी  ने बताया कि चयन ट्रायल में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर अंडर-14 तथा 17 से 19 वर्ष आयु वर्ग की टीम का चयन किया गया है।

जिले की अंडर-14 बालक  वर्ग की टीम में अमर कश्यप, करन पांडेय, रोशन शुक्ला, शाहिल रजा, शिवम,  अतुल सिंह, तुशार, राजन वर्मा, प्रणव मिश्रा, अमित मिश्रा, विकास चौरसिया,  दीपक कुमार कश्यप, हर्ष, राजदीप सिंह व अभिषेक शुक्ल का चयन हुआ है।
विज्ञापन


इसी तरह 17 से 19 वर्ष आयु वर्ग की टीम में अकबरे आजम, दीपक प्रजापति, मोहम्मद  शैफ, प्रियांशू, माजिद रजा, रितिक शुक्ला, हर्षित शुक्ला, हिमांशू कुमार  सिंह, शशांक प्रताप सिंह, यश दिक्षित, रवि कश्यप, शनी शुक्ला, धर्मवीर सिंह  व अरुणवीर सिंह का चयन किया गया है।
विज्ञापन


8 अगस्त को गोंडा में आयोजित होने वाले मंडलीय फुटबाल प्रतियोगिता में बलरामपुर, गोंडा, बहराइच व  श्रावस्ती जनपद की टीम प्रतिभाग करेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें