फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव के विकास को लेकर की चर्चा

Mon, 13 Jun 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
बैठक करते डीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीएम आशुतोष निरंजन ने काफी विद कलेक्टर कार्यक्रम में सोमवार को विकासखंड इटियाथोक की ग्राम पंचायत करमडीह कला के ग्राम प्रधान ओम प्रकाश वर्मा, पंचायत सचिव राकेश कुमार तिवारी, लेखपाल जावेद अहमद, बीट कांस्टेबल अजय पांडेय, चौकीदार वंशराज एवं सफाई कर्मी दुर्गेश कुमार के साथ काफी पी और और गांव के विकास पर परिचर्चा की।
विज्ञापन


कार्यक्रम में आए ग्राम प्रधान एवं अन्य सहकर्मियों से डीएम ने सबसे पहले कार्यक्रम की उपयोगिता एवं उसके बारे में आम जनमानस की राय जानने का प्रयास किया। मेहमानों के जवाब से संतुष्ट डीएम ने कहा कि यह काफी नहीं बल्कि टॉनिक है।

आप लोग इसे पीजिए व गांव के विकास पर परिचर्चा कीजिए और काम करने का मौका मिला है तो गांव का चहुंमुखी विकास भी कीजिए, प्रशासन उनके साथ है। सूचना तंत्र को मजबूत करने की कवायद करते हुए डीएम ने कहा कि पुलिस का मुख्य कार्य शांति व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण है।
विज्ञापन


इसमें सूचनाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसलिए अपराध नियंत्रण के लिए सूचना तंत्र को मजबूत करना होगा। उन्होंने ग्राम प्रधान एवं ग्राम स्तरीय सभी कर्मचारियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि जब तक गांव की सरकार सचेत एवं सक्षम नहीं होगी, तब तक गांव का विकास संभव नहीं है। इसलिए गांव की सरकार को जागरूक और सचेत करना है।

डीएम ने इस दौरान समाजवादी पेंशन, तालाबों की स्थिति, आंगनबाड़ी केंद्र, शौचालयों की स्थिति, गांव में विद्युतीकरण की स्थिति, सोख्ता, नाली, मनरेगा द्वारा कराए गए कार्य, लोहिया आवास, इंदिरा आवास, खलिहान, प्राथमिक विद्यालय सहित अन्य विषयों पर गहन परिचर्चा की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें