फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल किला राजा अनंगपाल ने बनवाया था: बृजभूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। देश में हिंदू राजाओं के इतिहास से अब हर व्यक्ति रूबरू होगा। कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने इसकी मुहिम राष्ट्रीय स्तर से शुरू किया है। वह राजा अनंगपाल तोमर द्वितीय स्मृति समिति के अध्यक्ष बनाए गए हैं। दिल्ली में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग संस्कृति मंत्रालय की ओर से दिल्ली के संस्थापक महाराजा अनंगपाल तोमर द्वितीय स्मृति समिति का अधिवेेशन हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम के बाद कैसरगंज सांसद ने कहा कि दिल्ली के महाराजा अनंगपाल तोमर ने ही लाल किला का निर्माण कराया था। उन्होंने कहा कि अब हिंदू राजाओं के एतिहासिक स्थलों के निर्माण की जानकारी सबको होगी।
दिल्ली के कार्यक्रम में राज्यसभा के उपसभापति हरिबंश नारायण सिंह, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल समेत 22 सांसद और 61 हस्तियां शामिल हुईं। राष्ट्रीय संस्मारक प्राधिकरण के अध्यक्ष तरुण विजय रहे। सांसद कैसरगंज ने ठाकुर सूर्यकांत सिंह व महेश कुमार सिंह को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें