फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : ट्रक में पीछे से रोडबेज बस की टक्कर, 10 यात्री घायल

Fri, 26 Feb 2021 12:04 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोंडा में कोतवाली करनैलगंज के बालपुर चौकी के निकट रेरूवा पुल के पास कानपुर से आ रही गोंडा डिपो की बस ट्रक के पीछे घुस गयी, जिससे बस में सफर कर रहे 10 लोग घायल हो गये। बालपुर चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे कानपुर से आ रही गोंडा डिपो की बस रेरूवा पुल के पास ट्रक में पीछे से टक्कर हो गया, जिससे ट्रक चालक पंकज पाठक (45) तथा थाना धानेपुर निवासी परशुराम मिश्र (46), वजीर मोहमद (43), कानपुर थाना रायपुर खां निवासी निर्मल शुक्ल (36), बाराबंकी निवासी राधा (40) व रमेश कश्यप (42), परवीन (30) थाना उतरौला जनपद बलरामपुर, कानपुर निवासी धीरेंद्र सिंह(47), कानपुर देहात निवासी संजीव सिंह (45)  व थाना मिर्जापुर उन्नाव निवासी अजय सिंह (46)  गम्भीर घायल हो गये।

चौकी के सिपाही अनुज अवस्थी व जगेश्वर गौड ने जेसीबी बुलाकर सभी घायलों को बस से बाहर निकलवाया तथा सभी घायलों को पुलिस अपने वाहन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां सभी की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 आसपास के लोगों ने बताया कि ट्रक के आगे अचानक एक जानवर आ जाने से ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक मार दिया, जिससे पीछे आ रही बस ट्रक भिड़ गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें