फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आउटसोर्सिंग भर्ती मामले में अभिलेख किए सील

Sat, 21 Nov 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्सिंग के जरिये हुई भर्तियों की जांच तेज हो गई है। स्वास्थ्य महानिदेशक के आदेश पर पहुंची तीन सदस्यीय टीम ने भर्ती से जुड़े अभिलेख सील कर दिए हैं। टीम ने सीएमओ व तीन कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर बाद निदेशक स्वास्थ्य के नेतृत्व में टीम सीएमओ कार्यालय पहुंची। टीम के पहुंचते ही विभाग में खलबली मच गई। अधिकारी आनन-फानन कार्यालय पहुंचे और जांच टीम के सामने भर्ती से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत किए। टीम ने करीब तीन घंटे तक सीएमओ से बंद कमरे में पूछताछ की। देर शाम तक चली जांच के बाद भर्ती संबंधी अभिलेख अपने कब्जे में लेकर सील कर दिए।
जिले में शहरी आजीविका केंद्र के माध्यम से आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की नियुक्ति में अनियमितता और स्वीकृत पदों से अधिक भर्ती किए जाने की शिकायतें सामने आई थीं। मामला सोशल मीडिया में भी वायरल हुआ था। इसी के बाद शासन स्तर से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एडी स्वास्थ्य डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य महानिदेशक के आदेश पर प्रकरण की जांच की जा रही है। अभिलेखों को सील कर दिया गया है। छायाप्रति ली गई है। इसे सत्यापन के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें