फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम सदर पर दर्ज हो मुकदमा

Tue, 01 Dec 2015 11:12 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिगर मेमोरियल इंटर कॉलेज परिसर में सोमवार को पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान शिक्षक की पिटाई करने पर एसडीएम सदर के खिलाफ लामबंद शिक्षकों ने मंगलवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा और एसडीएम सदर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। साथ ही शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो दूसरे व तीसरे चरण के मतदान का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन


शिक्षकों ने बुधवार से गांधी पार्क में घटना के विरोध में धरना व अनशन करने का एलान किया है।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष आनंद कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में शिक्षकों का एक दल डीएम से मिला।

शिक्षकों ने कहा कि दूसरे चरण के मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान एसडीएम सदर ने शिक्षक रामसुभाष मिश्र को पीटा और अपने हमराहियों से भी पिटवाया।

इस मामले की तहरीर नगर कोतवाली में दी गई है, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शिक्षकों ने इस घटना की निंदा करते हुए आक्रोश जताया।

शिक्षकों ने कहा कि यदि चुनाव के दौरान निलंबित अध्यापकों को बहाल नहीं किया गया और एसडीएम सदर पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। साथ ही तीसरे व चौथे चरण के मतदान का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन


शिक्षक नेता आनंद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार से इस मामले को लेकर शिक्षक गांधी पार्क में धरना व अनशन करेंगे। वहीं, परसपुर विकास मंच के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह सहित अन्य लोगों ने इस घटना की निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें