फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरहापारा में पुनर्मतदान कल

Thu, 03 Dec 2015 11:39 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भरहापारा पोलिंग बूथ पर अब 05 दिसंबर 2015 को पुनर्मतदान कराया जाएगा। इस के लिए गुरुवार को जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार उपाध्याय ने गाइड लाइन जारी कर दी है। जिला प्रशासन ने पुनर्मतदान कराने की तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव में झंझरी ब्लॉक के ग्राम फिरोजपुर के ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 01 दिसंबर 2015 को कराए जा रहे मतदान के दौरान गांव के भरहापारा मतदान बूथ पर फर्जी वोटिंग को लेकर बवाल हो गया था। इस बवाल में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जब कि गोली लगने से दो लोग घायल हो गए थे। बूथ पर हुई हिंसा के बाद मतदान प्रक्रिया बाधित हो गई थी। इस मामले में जिला प्रशासन ने इस बूथ के मतदान को रद्द कर दिया था।

राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के क्रम में जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार उपाध्याय ने 03 दिसंबर 2015 गुरुवार को भरहापारा बूथ पर 05 दिसंबर 2015 को पुनर्मतदान कराने का पुन: आदेश जारी किया है। इस बाबत जिला अधिकारी अजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि भरहापारा बूथ पर अब 05 दिसंबर को पुनर्मतदान में पूर्व निर्धारित समय के मुताबिक सुबह 07:00 से 04:30 बजे तक वोटर वोट डाल सकेंगे।
विज्ञापन


भरहापारा कांड में पुलिस खाली हाथ
गोंडा। भरहापारा बूथ पर हुए बवाल व हत्याकांड के मामले में पुलिस टीमें अभी खाली हाथ हैं। तीन नामजद आरोपियों में से पुलिस के हाथ अभी तक किसी आरोपी के गिरेबान तक नही पहुंच सकी है। पुलिस टीमों को तीन सगे भाई आरोपियों की तलाश में पसीने छूट रहे हैं। पुलिस सूत्रों की माने तो पुलिस ने आरोपियों की तलाश में उनके कई ठिकानों पर दबिश दी है। पुलिस हत्या व बलवा के आरोपियों के मिलने जुलने वालों पर भी नजर रख रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें