फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 100 मीटर दौड़ में रवि व अतिथि ने मारी बाजी

Mon, 18 Nov 2024 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मसकनवा (गोंडा)। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन सरस्वती इंटर कॉलेज खालेगांव में हुआ। प्रतियोगिता में बालक वर्ग के सौ मीटर दौड़ में रवि प्रसाद प्रथम, अनूप द्वितीय व अंशुमान तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर में राहुल यादव प्रथम, मोहित भारती द्वितीय व अल्तमस तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर में गोविंद यादव प्रथम, अविनाश द्वितीय व शुभम तिवारी तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

लंबी कूद में अनूप कुमार प्रथम, अभिनेंद्र मिश्र द्वितीय व अरुण प्रसाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग के 100 मीटर दौड़ में अतिथि पांडेय प्रथम, हिना खान द्वितीय व रीता तृतीय स्थान पर रहीं। दो सौ मीटर में मुस्कान, खुशबू चौहान, तारा मती क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में संगीता यादव ने पहला, खुशी ने दूसरा व नंदिनी भारती ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज पटेल व प्रबंधक श्रीधर द्विवेदी ने किया। विजेताओं को डाॅयरेक्टर शुभम द्विवेदी, प्रधानाचार्य अशोक कुमार पांडेय, संतोषधर द्विवेदी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में रेफरी शनि, शुभम, राधेश्याम सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें