फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़े में मिले राशन कार्ड के आवेदन

Tue, 03 Jan 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
विज्ञापन
कूडे़ के ढेर में पड़े राशनकार्ड के आवेदन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तुलसीपुर तहसील परिसर में मंगलवार को राशन कार्ड के हजारों आवेदन कूड़े के ढेर में मिले। इसकी जानकारी पर डीएसओ ने कड़ी नाराजगी जताई है। कूड़े के ढेर में पड़े सभी आवेदन को जब्त कर डीएसओ ने सप्लाई इंस्पेक्टर को जांच का निर्देश दिया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश कुमार मिश्र ने मंगलवार को बताया कि जिला स्तरीय तहसील दिवस की बैठक में वह तुलसीपुर तहसील में आए थे। वहां परिसर में हजारों की संख्या में राशन कार्ड के आवेदन कूड़े के ढेर में पड़े होने पर डीएसओ हैरान रह गए। उन्होंने इस पर कड़ी नाराजगी जताई है।

उन्होंने बताया कि कूड़े के ढेर में मिले सभी आवेदनों को तत्काल जब्त कर सप्लाई इंस्पेक्टर तुलसीपुर रामवृक्ष यादव के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएसओ ने दूसरे तहसील में तैनात इंस्पेक्टरों की टीम से मामले की जांच कराने का निर्णय लिया है। सभी आवेदन पत्रों की गंभीरता से जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


एक सप्ताह के अंदर जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश टीम को दिया गया है। टीम के सदस्यों का नाम डीएसओ ने खुलासा नहीं किया है। गोपनीय जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएसओ ने दोषी अफसरों व कर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें