फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: वायरल अश्लील वीडियो का साक्ष्य जुटा रही पुलिस

Sat, 04 Mar 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
उमरीबेगमगंज (गोंडा)। दसवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म कर उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को संरक्षण में लिया है। आरोपी बालअपचारी को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश के संग अश्लील वीडियो वायरल करने का साक्ष्य एकत्र करने में जुटी है। साक्ष्य बाद दूसरे आरोपी को दबोचेगी। पुलिस ने पीड़ित छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए महिला अस्पताल भेजा है।थाना क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय दसवीं की छात्रा के साथ एक बाल अपचारी ने दुष्कर्म किया था। बाल अपचारी ने दुष्कर्म का अश्लील वीडियो बनाकर अपने साथी को जरिए व्हाट्सएप भेज दिया। यहीं नही बालअपचारी के साथी ने अश्लील वीडियो इंस्टाग्राम व स्टेटस पर अपलोड कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी बाल अपचारी को संरक्षण में लेकर जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया। दूसरे आरोपी की तलाश पुलिस टीम मुंबई जाएगी। थानाध्यक्ष संजीव वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को आरोपी बालअपचारी को संरक्षण मेें लेकर जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया गया था। सोशल मीडिया पर वायरल अश्लील वीडियो का साक्ष्य जुटाया जा रहा है। साक्ष्य एकत्र करने के बाद बालअपचारी के साथी को उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें