फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से दुष्कर्म व हत्या का खुलासा

Fri, 20 Nov 2015 10:50 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती से दुष्कर्म व हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का शव 17 सितंबर की सुबह गन्ने के खेत में पाया गया था। इस मामले में युवती के पिता ने कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ हत्या, दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए सर्विलांस की भी मदद ली गई, मगर कोई सफलता नहीं मिली।

एसपी के मुताबिक क्राइम ब्रांच की स्वात टीम के प्रभारी मनीष पांडेय, सिपाही श्रीनाथ शुक्ल, मुलायम सिंह यादव, पंकज सिंह, कोतवाल करनैलगंज बृजकिशोर यादव, उप निरीक्षक अर्जुन सिंह भदौरिया, सिपाही राधेश्याम व दीनानाथ को लगाया गया।

पुलिस टीम ने गांव में पड़ताल की तो लोगों से पता चला कि केश कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह निवासी गुलवरिया को हत्या के दिन गन्ने के खेत के पास देखा गया था।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि पुलिस टीम ने बबलू को उठाकर पूछताछ की तो वह टूट गया और बताया कि 17 सितंबर की सुबह वह खेत को जा रहा था। तभी अकेली युवती को देखकर उसे गन्ने के खेत में खींच ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि दुष्कर्म के बाद युवती के विरोध करने पर बबलू ने फंसने के डर से उसकी गला दबाकर कर हत्या कर दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें