फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन 3500 लोगों ने किया नामांकन

Fri, 20 Nov 2015 10:48 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 पंचायत चुनाव में द्वितीय चरण के लिए दूसरे दिन शुक्रवार को प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद पर कुल 3500 लोगों ने नामांकन किया। नामांकन के लिए दूसरे दिन भी लोगों की ब्लॉकों पर भीड़ उमड़ी। आखिरी दिन होने से ब्लॉकों पर काफी गहमागहमी रही।
विज्ञापन


दूसरे चरण में झंझरी, पंडरीकृपाल, रूपईडीह, इटियाथोक व मुजेहना ब्लॉक में ग्राम प्रधान पद के 341 व सदस्य के 3231 पदों पर काबिज होने के लिए शुक्रवार को नामांकन के आखिरी दिन नामांकन करने वालों ने पूरी ताकत झोंक दी।

ब्लॉकों पर नामांकन करने को लेकर महिला व पुरुष उम्मीदवारों का रेला लगा रहा। ब्लॉकों पर शांतिपूर्ण नामांकन करने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए थे। वहीं, ब्लॉकों में देर शाम तक आरओ व एआरओ नामांकन पत्रों की लिस्टिंग व गिनती करने में जूझते रहे।
विज्ञापन


दूसरे चरण के लिए नामांकन पत्रों की जांच 21 नवंबर से शुरू हो रही है। दूसरे चरण में झंझरी, पंडरी कृपाल, रूपईडीह, इटियाथोक व मुजेहना ब्लॉक पर प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों के नामांकन पत्रों की जांच 21 व 22 नंवम्बर 2015 को होगी। इसके अलावा 23 नवंबर को उम्मीदवार अपनी उम्मीदवारी वापस लेने के साथ चुनाव चिह्न प्राप्त करेंगे।

पंचायत चुनाव में तीसरे चरण का नामांकन आज 21 नवंबर से शुरू हो रहा है। मनकापुर तहसील क्षेत्र के मनकापुर, छपिया व बभनजोत ब्लॉक में ग्राम प्रधान पद के 224 व सदस्य के 2742 पदों पर चुनाव के लिए ब्लाकों में 21 व 23 नवंबर को सुबह आठ से चार बजे तक नामांकन किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें