शपथ के बाद नवनिर्वाचित 40 डीडीसी में से 36 सदस्यों को शपथ दिलाई गई। समारोह को संबोधित करते हुए चिकित्सा-स्वास्थ्य एवं जंतु उद्यान राज्य मंत्री डॉ. एसपी यादव ने कहा कि सपा समर्थित प्रत्याशी रामवती को जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने के लिए हम डीडीसी के प्रति आभार प्रकट करते हैं।
तुलसीपुर विधायक मशहूद खां, सपा नेता अली अकबर तथा डीडीसी मारुफ अनवर हाशमी ने भी संबोधित करते हुए कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सपा प्रत्याशी की जीत से साबित हो गया है कि जनता का प्रदेश सरकार के प्रति विश्वास बढ़ रहा है।
इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष ओंकारनाथ पटेल, महामंत्री इकबाल जावेद, प्रभारी सीडीओ व पीडी वीके यादव, अपर मुख्य अधिकारी रमेश चंद्र दूबे व अभियंता चंद्रशेखर सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।