फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावण वध के साथ संपन्न होगी रामलीला

विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। दशहरा के दिन करनैलगंज की रामलीला में फांसी नाटक का मंचन व 40 फिट ऊंचे रावण के पुतले का दहन होगा। सभी तैयारियां कमेटी द्वारा पूरी की जा चुकी हैं। कमेटी के मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश मिश्रा ने बताया कि करनैलगंज की ऐतिहासिक रामलीला में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। रामलीला का सजीव मंचन किया जा रहा है। श्रीराम लीला का मंचन श्रीराम लीला मैदान में मंगलवार दशहरे तक चलेगा। उसके बाद की लीला का मंचन बाजार के अलग-अलग स्थानों पर किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को इस रामलीला में वर्षों से चले आ रहे हैं फांसी नाटक का सजीव मंचन होगा। जिसे देखने के लिए दूरदराज जिलों के हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। उस दिन अहिरावण वध, नरान्तक वध की लीला के साथ फांसी नाटक का सजीव मंचन किया जाएगा। मंगलवार को रावण वध दशहरा में करीब 40 फीट ऊंचे रावण व भगवान राम का पुष्पक विमान से मैदान में युद्ध के बाद रावण के वध की लीला का मंचन होगा।
दशहरा में 40 फुट ऊंचे रावण का पुतला दहन किया जाता है। दशहरे की लीला के समाप्ति के बाद विभीषण राज्याभिषेक की लीला नगर के गुड़ाही बाजार में श्री रामलीला भवन में आयोजित की जाएगी। उसके बाद गाड़ी बाजार में भरत मिलाप, मूर्ति स्वागत, लाग प्रदर्शन, श्री राम राज्याभिषेक, सीता बनवास, लव कुश वीरता की लीला के साथ राम लीला का समापन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें