फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरीले गीतों से सजी शाम, महिलाओं ने खेला डांडिया

विज्ञापन
गोंडा में नवरात्र पर डांडिया खेलतीं महिलाएं। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। बॉलीवुड गायक मुनि रमन के सुरीले गीतों से शनिवार की शाम महफिल सजी। जिसमें महिलाओं ने डांडिया खेली। कार्यक्रम का आयोजन आईटीआई रोड स्थित एक मैरिज लॉन में किया गया।
विज्ञापन

दीप सामाजिक संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ अनीता मिश्रा रहीं जिन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। पारंपरिक गानों पर प्रतिभागी जोड़ों ने डांडिया खेली। मुम्बई से आए गायक मुनि रमन ने ढोली तारो ढोल बाजे, आज राधा को श्याम याद आ गया, तूने मारी इंट्रिया आदि दर्जनों गाने गाकर सभी को झूमने को मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।
म्यूजिकल चेयर, बैलून गेम, कंसनट्रेशन गेम आदि में सभी आयु वर्ग के लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। विजेताओं को आयोजक उर्मिला पांडेय ने सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि एससीपीएम ग्रुप की प्रबंध निदेशिका अलका पांडेय, डॉ. ऊषा अग्रवाल, डॉ. पीके अग्रवाल, डॉ. एसएन लेले, डॉ. रेनू अग्रवाल, डॉ एचडी अग्रवाल, डॉ. मृणाल पाण्डेय, डॉ. केके मिश्रा अमित पांडेय, बंटी, फाल्गुनी, निवेदिता, रश्मि श्रीवास्तव सहित दर्जनों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। या।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें