महंत राजू दास को सम्मानित करते हुए।
करनैलगंज (गोंडा)। हर-हर महादेव व ओम नम: शिवाय के मंत्रोच्चार से सकतपुर गांव व क्षेत्र गुंजायमान हो गया। करनैलगंज के ग्राम सकतपुर सरयू तट स्थित शिवाला घाट मंदिर में चल रहे अनुष्ठान में शनिवार को अयोध्या श्री हनुमान गढ़ी मंदिर के महंत राजू दास ने कहा कि तमाम राजनीतिक लोग अपनी राजनीति चमकाने के लिए हिंदुओं के ग्रंथों पर अंगुली उठाने लगे हैं।
हिंदुओं में जातिवाद का भेदभाव पैदा करके अपनी राजनीति करना चाहते हैं। हिंदू समाज को एकजुट होकर इसका मुंहतोड़ जवाब देना होगा और एकजुटता दिखाते हुए अपनी ताकत का एहसास कराना होगा। उन्होंने हिंदू समाज की एकता पर बल देते हुए भगवान राम के आदर्शों पर चलने की नसीहत दी।
कथा प्रवक्ता साहित्याचार्य डॉ. सुरेश प्रकाश शास्त्री, योगाचार्य पं. दुर्गेशदत्त शास्त्री, महीधर शुक्ल, मोहित राज, पं.अनिरुद्ध शास्त्री, पं.मनोज शास्त्री, पं. प्रकाश शास्त्री, पं. संतोष अवस्थी पं. योगेश मिश्र, पं. शिव भगवान मिश्र पं. राजन मिश्र, डॉ.उमेश चंद्र मिश्र, रंगनाथ बाबा, सुभाष एडवोकेट, सीताराम अवस्थी, श्रीनाथ रस्तोगी, अरुण वैश्य, ज्वाला प्रसाद तिवारी, संजय यगसैनी, सुनीलपुरी महंत, गजराज सिंह शामिल रहे।