फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के समर्थन में लामबंद हुए डिप्लोमा इंजीनियर

Tue, 19 Jan 2016 12:07 AM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी मांगों के समर्थन में डिप्लोमा इंजीनियरों ने सोमवार को गेट मीटिंग कर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेेतावनी दी। इंडो-नेपाल बार्डर खंड लोक निर्माण विभाग परिसर में सोमवार को उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इजीनियर्स महासंघ के बैनर तले गेट मीटिंग हुई।
विज्ञापन


महासंघ के जिलाध्यक्ष वीएन उपाध्याय ने कहा कि जूनियर इंजीनियर का बेसिक ग्रेड वेतन 4800 रुपये करने को गठित कमेटी की संस्तुति के बाद भी प्रदेश सरकार शासनादेश निर्गत नहीं कर रही है। इससे प्रदेश के 24 हजार से अधिक जूनियर इंजीनियरों को बेसिक-ग्रेड का लाभ नहीं मिल सका है।

केंद्र के समान भत्ता व निशुल्क चिकित्सकीय सुविधा सहित 14 सूत्रीय मांगों के समर्थन में महासंघ ने 18 से 28 फरवरी तक गेट मीटिंग कर विरोध करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


गेट मीटिंग के दौरान मांगे पूरी न होने पर चार व पांच फरवरी को कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। 15, 16 व 17 फरवरी को लखनऊ में प्रदेश के इंजीनियर क्रमिक अनशन करेंगे।

मांगे पूरी न होने पर 17 फरवरी के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। गेट मीटिंग के दौरान सोमवार को जिला सचिव अजय शुक्ला, अरविंद शर्मा, अमित चौधरी, दिनेश पटेल, बालकराम, मनोज कुमार, पियुष वर्मा, सतीश चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें